जयपुर (एकता): राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। लोगों को इस भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। बता दें कि राजस्थान में मौसम के लिहाज से मंगलवार का दिन प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरा रहेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मंगलवार और बुधवार मौसम में बड़ा बदलाव रहेगा। शहर में 2 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना हैं।

बता दें कि मंगलवार को जयपुर, बीकानेर, जोधपुर सहित संभाग में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं दूसरी ओर झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। हवा भी तेज रफ्तार से चल सकती है। आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। इसी तरह 19 अप्रैल को अलवर, भरतपुर,दौसा, बाड़मेर, जयपुर, झुंझुनू में बारिश हो सकती है। राजस्थान में 2 से 4 डिग्री की अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम शुष्क बना रहेगा।
