जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू को एक और बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने IPS अजय पाल लांबा को दी बड़ी राहत

admin

जोधपुर (एकता): राजस्थान के जोधपुर की जेल में नाबालिग के साथ रेप मामले में सजा काट रहे आसाराम बापू को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को नजरअंदाज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएस अधिकारी अजय पाल लांबा को बड़ी राहत दी। बता दें कि आईपीएस लांबा को गवाह समन दिए जाने के आदेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

गौरतलब है कि इस मामले में राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को लेकर कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके चलते इस मामले में आईपीएस को गवाह के तौर पर पेश होने को बोला था। जानकारी के मुताबिक आसाराम बापू को निचली अदालत ने आरोपी घोषित किया था। आज सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। दरअसल नाबालिग के साथ रेप मामले में आसाराम को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *