फार्म पोंड के सामने सेल्फी लेना 2 नाबालिग युवकों को पड़ा महंगा, मिली दर्दनाक मौत

admin

दांतारामगढ़ (एकता): राजस्थान के दांतारामगढ़ में उस समय अफरातफरी मची जब हीरवास गांव में दो किशोरों की फार्म पोंड में डूबने से मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ। बता दें कि रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दो किशोरों की फार्म पोंड में पांव फिसलने से मौत हो गई। जिसके पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। दोनों मृतकों की पहचान 17 वर्षीय बच्चे मोहित गुर्जर और जितेंद्र नायक के रूप में हुई है। सिविल डिफेंस टीम पहुंचने तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बच्चों को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

करीब दो घंटे बाद सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए 20 मिनट में शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक वीरेंद्र सिंह और एसडीएम प्रतिभा वर्मा ने भी पुलिस से जानकारी हासिल की। हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आपको बता दें कि सेल्फी लेने के दौरान जब दोनों युवकों के पैर फिसले तो उन्होंने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *