जयपुर (एकता): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर से सचिन पायलट को लेकर पूछ गए जवाब में अपना पुराना जवाब दोहराया। मीडिया सूत्रों के अनुसार गहलोत ने यह बात उस समय कही जब वह सेंट्रल पार्क परिसर में निर्माणाधीन गांधी दर्शन म्यूजियम का विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक गहलोत ने म्यूजियम परिसर का दौरा किया। साथ ही गतिविधियों की जानकारी भी ली। बता दें कि जब अशोक गहलोत से दिल्ली में डेरा डालने और अनशन के बाद सियासी संग्राम पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपना पुराना जवाब दोहराया और कहा कि ‘महंगाई राहत शिवर’।
बजट 2021-22 में की थी घोषणा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सेंट्रल पार्क परिसर में निर्माणाधीन गांधी दर्शन म्यूजियम की बजट 2021-22 में घोषणा की थी। जिसके चलते ही यह जयपुर में निर्माण हो रहा है। गहलोत ने 2 अक्टूबर, 2021 को गांधी दर्शन म्यूजियम के कार्याें का शिलान्यास किया था। वह अब इस काम को पूरा कर रहे हैं।