राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का बदला नाम, जानिए अब किस नए नाम से होगी पहचान

admin

दिल्ली (एकता): राष्ट्रपति भवन को भारत का सबसे महंगा घर माना जाता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदल गया है। बता दें कि अब मुगल गार्डन की ‘अमृत उद्यान’ के नाम से पहचान होगी।

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के समारोह के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के बगीचों को ‘अमृत उद्यान’ के रूप में एक सामान्य नाम दिया है। इस साल भी 31 जनवरी से मुगल गार्डन खुलेगा। यहां लोग गुलाब की विभिन्न प्रजातियों के फूलों को देखने आते हैं। यहां पर ब्रिटिश और मुगल दोनों के उद्यानों की झलक मिलती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *