10 second में मासूम बच्चे का किया ऐसा बुरा हाल, तस्वीरें देख कर रह जाएंगे हैरान

admin

गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां पार्क में खेल रहे मासूम कुश त्यागी (10) पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने बुरी तरह से हमला किया। दस सेकंड तक पिटबुल उसे नोंचता रहा। यह घटना संजय नगर सेक्टर-23 के पार्क की है।

बता दें कि कुश की लगभग ढाई घंटे सर्जरी चली, जिसमें उसे 150 टांके लगाए गए। कुत्ते के हमले का वीडियो वायरल होने पर गुरुवार को नगर निगम ने उसके मालिक संजय नगर निवासी ललित त्यागी पर पांच हजार का जुर्माना लगाया। कुश के पिता सचिन त्यागी ने बताया कि 3 सितंबर को ललित की बेटी कुत्ते को टहला रही थी। वह उससे छूटकर भाग गया और उसने मासूम पर हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि गाजियाबाद में यह कुत्ते का तीसरा मामला है। इससे पहले राजनगर एक्सटेंशन में लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया था।

 

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *