मुंबई: देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस का दावा है कि रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंबानी और उनके परिवार को धमकी भरे आठ कॉल आए हैं। मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
2021 में भी मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले 2021 में भी मुकेश अंबानी को धमकी मिली थी। उनके आवास एंटिलिया के बाहर 20 जिलेटिन स्टिक से भरी एक कार मिली थी। कार में जिलेटिन स्टिक की जानकारी के बाद सचिन वाजे के नेतृत्व में मुंबई की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट समेत कई पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे।