दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अब कोई भी परिंदा पर नहीं मार सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। इस मौके पर करीब 7000 लोग लाल किले सामने बने दर्शक दीर्घा में उपस्थित रहेंगे।
डीआरडीओ द्वारा तैयार काउंटर-ड्रोन सिस्टम को छोटे ड्रोन से किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए राजधानी में लाल किला क्षेत्र के पास तैनात किया गया है। बता दें कि यह सिस्टम लगभग 4 किमी के दायरे में होगा। अगर कोई व्यक्ति कोई गलत काम करता दिखा तो ड्रोन के जरिए पता लग सकता है। डीआरडीओ के अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।