दिल्ली: दिल्ली में अब खिलाड़ी और कोच सुरक्षित नहीं है। जहां दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वह अब महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी करने से भी नहीं कतराते है। बता दें कि बाहरी दिल्ली के पुठ कलां स्टेडियम में महिला खिलाड़ियो के साथ छेड़खानी की जाती है। प्रशासन अब भी लापरवाही बरत रहा है। इस दबंग नशेड़ी स्टेडियम को दादा और बाप की संपत्ति बताते है।
खिलाड़ियों को स्टेडियम से भागने की धमकी दी जाती है। इस खेल परिसर से कई राष्ट्रीय और ओलंपिक खिलाड़ियों ने पदक जीता है। प्रसाशन के उदासीन रवैये से खिलाड़ी, खेल और स्टेडियम छोड़ने पर मजबूर हैं। खिलाड़ियों और कोच ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार शिकायत के बाद भी दबंगों के हौसले बुलंद पुलिस के हाथ खाली जल्द ही होने वाले हैं।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खिलाड़ियों की मनोस्थिति पर प्रभाव पड़ रहा है। स्टेडियम में दबंगों द्वारा उत्पाद मचाया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।