जयपुर (एकता): कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन में भ्रष्टाचार हुआ है। मैंने कुछ गलत नहीं किया। बता दें कि पायलट ने कहा बीजेपी सरकार के समय भी कई तरह के माफिया उजागर हुए थे। उसके खिलाफ ही मैंने अनशन किया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बीजेपी नेत्री वसुंधरा राजे के बयान पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी मिलीभगत का आरोप नहीं लगाया।
सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुआ था, उसका मैंने विरोध किया था। यह कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कैसे हो सकता है?। यह बात सच है कि 25 सितंबर को जो घटना हुई थी वह सोनिया गांधी के आदेशों की खुली अवहेलना थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और माकन साहब की खुलेआम बेइज्जती की गई है। अभी तक उस पर कारवाई क्यों नहीं हुई? पायलट ने यह सवाल रविवार को पूछे। उन्होंने कहा कि यह अनशन पार्टी के हित में था।