उबर की सवारी करने पर नोएडा के इस युवक को मिला 7.66 करोड़ का बिल

admin

नोएडा: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप उबर की सवारी करें और आपको करोड़ों का बिल मिले तो क्या होगा? हाल ही में उबर का एक ग्राहक तब हैरान रह गया जब शुक्रवार की सुबह उसे एक सामान्य ऑटो राइड लेने के बाद 7.66 करोड़ का बिल मिला।

हां! आपने सही पढ़ा। दीपक तेंगुरिया, जो उबर के नियमित ग्राहक हैं, ने उबर इंडिया ऐप का इस्तेमाल करके मात्र 62 रुपये में ऑटो राइड बुक की। लेकिन आश्चर्य की बात ख की दीपक जब अपने गंतव्य पर पहुंचे तो उन्हें 7.66 करोड़ रुपये का बिल मिला।

दीपक तेंगुरिया के साथ हुई इस अप्रत्याशित घटना के बाद, उनके मित्र आशीष मिश्रा ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों को उबर पर ऑटो बुक करने के बाद दीपक को मिले भारी बिल के बारे में चर्चा करते हुए सुना जा सकता है।

X पर शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, दीपक को उबर बिल में प्राप्त राशि का सटीक उल्लेख करते हुए सुना गया।

दीपक के दोस्त आशीष ने जब उनसे पूछा “तुम्हारा बिल कितना है, दिखाओ”, तो दीपक ने जवाब दिया, “7,66,83,762 रुपये।”

जब दीपक ने अपना फोन कैमरे पर दिखाया तो देखा जा सकता था कि दीपक से 1,67,74,647 रुपये “यात्रा किराया” के रूप में वसूले गए थे, जबकि 5,99,09189 रुपये प्रतीक्षा समय की लागत थी। 75 रुपये प्रमोशन लागत के रूप में काटे गए थे।

उबर ने ये दिया जवाब

क्लिप पर रिएक्ट देते हुए उबर ने लिखा कि परेशानी के बारे में सुनकर दुख हुआ।
कृपया हमें कुछ समय दें जब तक हम आपके लिए इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं। हम अपडेट के साथ आपसे संपर्क करेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *