अरविंद केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में क्या आज होगी सुनवाई, सूत्रों के मुताबिक CM केजरीवाल की बिगड़ी तबीयत

admin

दिल्ली हाई कोर्ट क्या आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगा, जो आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगी। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।

21 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत देने से इनकार करने के कुछ घंटे बाद अरविंद केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। 22 मार्च को ED ने केजरीवाल को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में पेश किया, जिसने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। ईडी के अनुरोध पर केजरीवाल को 28 मार्च तक ED की कस्टडी में भेजा गया।

केजरीवाल की बिगड़ी तबियत ब्लड शुगर UP-DOWN
ED की कस्टडी में बिगड़ी CM अरविंद केजरीवाल की तबीयत, शुगर लेवल लगातार हो रहा है ऊपर नीचे, 46 तक गिरा CM का शुगर लेवल

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *