सदी के महानायक अमितभा बच्चन ना सिर्फ पर्दे पर बल्कि राजनीति की दुनिया में भी अपनी धाक जाम चुके हैं। ऐसे में हम आपको उनके चुनाव से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।
जानिए पूरा दिलचस्प किस्सा
बहुत कम लोग जानते होंगे कि अमिताभ बच्चन एक बार चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्होंने शानदार जीत भी हासिल की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस चुनाव में अमिताभ को वोट की जगह बैलेट पेपर पर लिपस्टिक का ठप्पा लगा मिला था.दरअसल चुनाव लड़ने से पहले अमिताभ बच्चन सुपरस्टार बन चुके थे, और लाखों लड़कियां उनपर जान लुटाती थी। ऐसे में जब उन्होंने साल 1984 में कांग्रेस की तरफ से इलाहाबाद में चुनाव लड़ा था, तो हर कोई उनकी जीत की कामना करने लगा।
हालांकि कुछ लोगों का मानना था कि अमिताभ कभी भी यह चुनाव जीत नहीं पाएंगे.लेकिन जब चुनाव का रिजल्ट सामने आया तो उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था। दरअसल एक्टर ने 1 लाख 87 हजार फोटो से ये चुनाव जीत लिया था।
वहीं उनकी जीत का यह आंकड़ा और ज्यादा होता अगर बैलेट पेपर पर लिपस्टिक के निशान ना होते, दरअसल अमिताभ की कई फीमेल फैंस ने उनको वोट तो दिया ही साथ ही पेपर पर अपनी लिपस्टिक से किस का निशान भी बना दिया। करीब 4000 वोट पर लिपस्टिक के निशान पाए गए, जिसकी वजह से उनके यह वोट CANCEL हो गए फिर भी एक्टर ने जीत हासिल की। इस बात का जिक्र एक्टर ने ‘KBC’ में किया था.वहीं इस चुनाव में जीत हासिल करने के बावजूद भी अमिताभ ज्यादा दिन तक यहां सक्रिय नहीं रहे और उन्होंने ये फील्ड छोड़कर पर्दे की दुनिया पर वापसी कर ली।\