दिल्ली मुख्यमंत्री ARVIND KEJRIWAL की गिरफ़्तारी के बाद AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, रिहाई की मांग

admin

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार सड़कों पर हैं। इसी कड़ी में आज अंबाला शहर में भी आम आदमी पार्टी ने भाजपा के जिला कार्यालय का घेराव करने का एलान किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी का यह ऐलान लगभग फेल साबित होता नजर आया,क्योंकि निर्धारित समय से लगभग एक घण्टे बाद तक भी आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं का इंतजार करते रहे। जब कोई खास भीड़ जुटाने में वो असफल साबित हुए तो जिलाध्यक्ष ने चंद कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा जिला कार्यालय से लगभग 50 मीटर दूर से नारेबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि दर्जनभर कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या मौके पर तैनात पुलिस फोर्स की थी। इस दौरान आम आदमी पार्टी जिला प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए और उनकी रिहाई की मांग की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *