फतेहाबाद में युवाओं ने जमकर खेला रंग: बैजलपुर में परंपरागत कोरड़ामार होली की धूम

admin

फतेहाबाद में होली के त्यौहार पर काफी धूम रही। लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया। सुबह से ही युवाओं की टोलियां रंग गुलाल लेकर गलियों में घूमती नजर आई तो वहीं भूना खंड के गांव बैजलपुर में हरियाणा की परंपरागत कोरड़ा मार होली खेली गई। गांव के देवर-भाभियों की टोलियां बारी-बारी होली खेलती रहीं। अगले दो दिन और गांव में इसी तरह कोरड़ा मार होली मनाई जाएगी।

पिछले 20 वर्षों से ज्यादा समय से गांव के मेन चौक पर तीन दिन तक फाग उत्सव मनाया जा रहा है। मेन चौक पर बड़ी कड़ाही में दिनभर पानी भरा जाता है और देवर-भाभियां मिलजुलकर होली मनाते हैं। उत्सव मनाने के लिए सरपंच हेमंत बेजलपुरिया ने दो दिन पहले ही वीडियो मेसज जारी कर सभी को निमँत्रण भेजा था। आज सुबह से ही गांव के मेन चौक पर भारी भीड़ देखने को मिली। कोरड़े लगने से काफी लोगों की पीठ पर सूजन तक आ गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *