दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाले के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी, मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया.
इसकी जानकारी खुद मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर दी है.
सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह ने अपने छोटे बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों आत्माओं के आशीर्वाद से, भगवान ने आखिरकार शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के प्यार के लिए आभारी हूं।’
