आज-कल देखा जाए तो इस महंगाई के समय में हर किसे वाहन चालकों को काफी सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। परंतु अब वाहन चालकों की मुसीबतें कम होती दिखाई देंगी, ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पेट्रोल डीज़ल के दामों में 2 रूपए लीटर की कटौती कर दी गई है।
यह ऐसे समय में आया है जब चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने की उम्मीद है।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर थी. एक लीटर डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर थी।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर से घटकर 104.21 रुपये प्रति लीटर हो गई. डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर से घटकर 92.15 रुपये प्रति लीटर हो गई।