आज गुरनाम सिंह चढूनी की अगवाई में किसानों का जत्था दिल्ली के रामलीला मैदान में होनी वाली महापंचायत के लिए रवाना

admin

चढूनी ने कहा कि किसान और मजदूरों की मांगे जायज है। वे अमीर बनने के लिए नहीं बल्कि जिंदा रहने के लिए MSP और मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर आज SKM के आवाहन पर सभी किसान संगठन और मजदूर दिल्ली में महापंचायत करेंगे। इस महापंचायत में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

गुरनाम सिंह चढूनी कहा कि अभी इसमें डल्लेवाल और पंढेर ग्रुप शामिल नहीं हो रहा है। हालांकि उनको न्योता दिया गया था। उनसे भी अनुरोध है की सभी एक साथ इकट्ठे होकर अपनी मांग सरकार के समक्ष रखेंगे तो बात वजनदार होगी।

दिल्ली पुलिस ने आज किसानों को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘किसान मजदूर महापंचायत’ करने की अनुमति दी है। किंतु पुलिस ने किसानों को कुछ शर्तें लगाई हैं: कोई ट्रैक्टर ट्रॉली, कोई मार्च, और 5,000 से अधिक प्रदर्शनकारी एकत्र नहीं होंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने वाली बैठक का उद्देश्य है “सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई को तेज करना”, एमएसपी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *