दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को किसान विरोधी बताया। संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक दिवसीय दिल्ली चलो का आह्वान किया था। आप चित्र देख रहे हैं कि हजारों किसान पहुंचे हैं ।

महापंचायत में एसकेएम नेता दर्शन पाल ने कहा कि किसान मजदूर महापंचायत आयोजित की जा रही है क्योंकि हम देश की जनता को बताना चाहते हैं कि बीजेपी सरकार ने हमें धोखा दिया है। आज हम बीजेपी का किसान विरोधी चेहरा देश भर में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। अब भी लोगों को परेशानी है।
हमें दो दिन पहले भी अनुमति दी गई थी, साथ ही कई शर्तें भी लगाई गईं। हम इसका विरोध करते हैं। हम चाहते हैं कि आप जानें कि दिल्ली अब दूर नहीं है।