खनौरी बॉर्डर पर दिल्ली चलो विरोध प्रदर्शन के दौरान 21 फरवरी को बठिंडा जिले के बलोह गांव के 22 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले शुभकरण सिंह (Shubhakaran Singh) की अंतिम अरदास के लिए उनके गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसान संगठनों के नेताओं ने भी इसमें भाग लिया। गुरनाम सिंह चढूनी और जगजीत सिंह डल्लेवाल भी इसमें शामिल थे, शुभकरण सिंह की अंतिम अरदास में पहुंचा लोगों का जमावड़ा
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने शहीद शुभकरण के लिए अपना दुख व्यक्त किया
शहीद शुभकरण के लिए प्रार्थना करते हुए प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपना दुख व्यक्त किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने हाल ही में अपने एक वीडियो में शहीद शुभकरण के लिए अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं। उनका कहना था कि सभी को किसानों के साथ सहयोग करना चाहिए। 21 फरवरी को किसान शुभकरण सिंह को सिर में लगी थी जिसके कारण वह खनौरी बॉर्डर पर शहीद हो गए ।