मध्यप्रदेश के लाखों किसानों को मिली PM किसान योजना की 16 वीं क़िस्त

admin

किसान सम्मान निधि योजना के तहत मध्य प्रदेश के 79.51 लाख किसानों को 1787.12 करोड़ रुपये दिए गए। अब तक राज्य के किसान परिवारों को 16वीं किस्त के साथ रुपये 23657 करोड़ का भुगतान किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल PM किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त शुरू की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16वीं किस्त के वितरण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लिया, एंव उन्होंने किसान परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

PM किसान सम्मान निधि योजना में हितग्राही पंजीयन संख्या के अनुसार देश में दूसरा स्थान है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को तीन किस्तों में हर साल छह हजार रुपये की सम्मान राशि देती है। साथ ही, प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये की सम्मान निधि देती है। किसानों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की किसान सम्मान निधि दी जाती है।

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *