प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल रूप से शुरू किया श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण

admin

दिल्ली- राजधानी में श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल रूप से शुरू किया। विजयपुर रेलवे स्टेशन पर भी एक ओवरब्रिज परियोजना की आधारशिला रखी गई। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए नई रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की ओर से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

उपराज्यपाल ने ट्वीट पर पोस्ट सांझी करते हुए कहा की : माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभारी हूँ की उनकी बदौलत, “अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और विजयपुर रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज की परियोजना के चलते कटरा स्टेशन का बहुत विकास हुआ है।

उपराज्यपाल ने आगे कहा की भविष्य में विस्तार के लिए मॉड्यूलर डिजाइन और आधुनिक और अत्याधुनिक लिफ्ट और एस्केलेटर, सभी प्लेटफार्मों को जोड़ने वाले 12 मीटर चौड़े एफओबी, बेहतर यात्रियों, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को समायोजित करने के लिए स्टेशन भवन का विस्तार, और पुनर्विकास परियोजना के अग्रभाग को उन्नत करेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *