दिल्ली में बादल गरज के साथ बारिश की आशंका, दिल्ली के पंद्रह क्षेत्रों में हवा ख़राब

admin

दिल्ली-एनसीआर का मौसम एक और पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित हो सकता है। इसके दौरान दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बादल गरज सकते है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। मौसम विभाग नेपश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज के साथ बूंदाबांदी एंव बादल छाए रहने की आशंका बतीत की है। मौसम विभाग ने दिन भर आंशिक बादल रहने का अनुमान लगाया है।

दिल्ली की हवा में एक बार फिर प्रदूषण बढ़ने लगा है। दिल्ली के पंद्रह क्षेत्रों में हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। इस बार दिल्लीवासियों को सामान्य से अधिक प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि मौसम की कई वजह हैं। तीन दिन पहले, पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और सूचकांक 200 के नीचे आ गया, लेकिन अब हवा की गति कम होने से प्रदूषण फिर से बढ़ने लगा है।

दिल्ली का सूचकांक रविवार को 192 अंक पर रहा, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया। उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 तक AQI को “अच्छा”, 51 से 100 तक को “संतोषजनक”, 101 से 200 तक को “मध्यम”, 301 से 400 तक को “बहुत खराब”, और 401 से 500 तक को “गंभीर” माना जाता है।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *