कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने 5वें चरण की बातचीत के लिए किसानों को दिया आमंत्रण

admin

दिल्ली- 5वें चरण की चर्चा के लिए सरकार तैयार है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वे किसानों से आगे भी बातचीत करेंगे। उनका कहना था कि शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है। किसानों ने सरकार से 13 सूत्रीय मांगें रखी थीं, जिनमें से 10 पर समझौता हुआ है। तीन मांगें पूरी होने पर पेच फंसा हुआ है। सरकार कहती है कि इन मांगों को पूरा करने में समय लगेगा लेकिन एमएसपी गारंटी के साथ सरकार ने किसानों के लिए फॉर्मूला भी बनाया था।

पुलिस की कड़ी तैयारी, किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए

किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर बढ़ना शुरू करा था। हालाँकि, सुरक्षा का व्यापक प्रबंध है। पुलिस ने कड़ी तैयारी की है। मौके पर भगदड़ मची हुइ है। किसानों ने पहले ही घोषणा की थी कि वे सुबह 11 बजे शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर चलेंगे। किसानों को आगे बढ़ने से पहले देख ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *