मिल गई है शुगर फ्री जलेबी, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

admin

जलेबी का नाम सुनते ही मुंह मीठा हो जाता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को जलेबी बहुत पसंद होती है. मीठी, कुरकुरी और लाल जलेबियाँ हर शादी और समारोह की शान होती हैं। लेकिन बदलते हालात को देखते हुए अब हम जलेबी से दूर होते जा रहे हैं. डायबिटीज ने बड़ी संख्या में लोगों को जलेबी से मुंह मोड़ने पर मजबूर कर दिया है. लेकिन एक जलेबी ऐसी भी है, जो मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये वो जलेबी नहीं है जो बाज़ारों या शादी के ठेलों पर मिलती है. यह जलेबी जंगलों में पाई जाती है. इस जंगली जलेबी का आकार बाजारों में मिलने वाली जलेबी जैसा ही होता है, लेकिन असल में यह एक फल है. यह जंगली फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं-

जंगली जलेबी में मौजूद पोषक तत्व

जंगली जलेबी हमारे स्वास्थ्य के लिए इसलिए फायदेमंद है क्योंकि यह विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन बी, बी2 और बी3 होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, सोडियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन भी होता है। जंगली जलेबी के गुणों की बात करें तो इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, इसलिए यह मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होती है। इसके अलावा जंगली जलेबी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक, एंटी-अल्सरोजेनिक गुण भी होते हैं, जो हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

जंगली जलेबी के फायदे

जंगली जलेबी का सबसे पहला और महत्वपूर्ण लाभ यह है कि इसमें मधुमेह विरोधी गुण होते हैं। इन गुणों के कारण यह मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है। जंगली जलेबी के पौधे के फल या पत्तियों का रस पीने से मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह फल या जूस हमारी पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है. जंगली जलेबी में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। यह महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे उनमें खून की कमी दूर होती है और एनीमिया की समस्या दूर होती है।

THE SUMMER NEWS DELHI इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता,इन नुस्खों को डॉक्टरी परामर्श के बाद ही उपयोग में लाएं

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *