अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया भाषण

admin

भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह ने भाषण दिया। शाह ने इस दौरान कहा कि देश ने 75 वर्ष में 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखे हैं। हमारे देश में हर सरकार ने अपने समय का अनुकूल विकास करने की कोशिश की है। लेकिन आज मैं बिना शक के कह सकता हूँ कि नरेन्द्र मोदी जी के दस वर्षों में हर व्यक्ति और हर क्षेत्र का विकास हुआ है।

अमित शाह ने कहा, “इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा इसका PM मोदी का संदेश लेकर हम हर चुनाव क्षेत्र में जाएंगे..।” देश भर में कोई संदेह नहीं है कि पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। JP Nadda ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन किया और इसके परिणामस्वरूप, राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चला और सिर्फ 4 वर्षों में 22 जनवरी को श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई”।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *