फरीदाबाद- भारत सरकार के केन्द्रीय सङक एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट नितिन गडगरी और केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों संग दिल्ली मुम्बई वङोदरा लिक एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। उन्होंने फरीदाबाद के पल्ला पुल से दिल्ली कालिन्दी कुंज तक बारीकी से निरीक्षण निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
दरअसल 60 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर डीएनडी फ्लाईओवर के पास से शुरू होता है और फ़रीदाबाद से होकर गुजरता है औऱ बल्लभगढ़ बाईपास और कैलगांव के पास NH-19 (पुराना NH 2) को पार करता है और समाप्त होता है। यह
सोहना के पास पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (डब्ल्यूपीई) और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे है जो तीन निर्माण पैकेजों में विकसित किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने पर यहां से निकलने वाले यातायात को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। यह उत्तर/पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और जयपुर, अहमदाबाद की ओर,वड़ोदरा, मुंबई एनएच 48 (पुराना एनएच 8) पर और कानपुर की ओर पहुंच प्रदान करेगा।
केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने बताया की PKG-II की परियोजना जैतपुर पुश्ता रोड के साथ जंक्शन के पास शुरू होती है और समाप्त होती है एचएसवीपी के सेक्टर 62-65 डिवाइडिंग रोड के जंक्शन पर कार्य निर्माणाधीन है और 81% काम पूरा हो चुका है जो मई 2024 तक पूरा हो जाएगा। इसी तरह उन्होंने पैकेज 3 के अंतर्गत भी काम की प्रगति के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि इससे फरीदाबाद जिले के 14 गांव और यूपी के 6 गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जेवर की तरफ जाने वाले रोड पर मुझे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जानकारी दी है कि वहां किसान कट देने की यानी उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं जिसको लेकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों को कहा गया है कि इसके समाधान के लिए कोई तारिक निकले।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने फरीदाबाद को चारों ओर से कनेक्टिविटी से जोड़ा है इसको लेकर आने वाली पीढ़ियां आपको हमेशा याद रखेंगी।
