दिल्ली में 12 मार्च तक 144 लागू, सभी बॉर्डर सील, सुरक्षा बल तैनात

admin

दिल्ली- भारत 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली चलो के आह्वान के बाद दिल्ली के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। सीमाओं, चाहे वह गाजीपुर हो या टिकरी हो, संभू हो या सिंघू हो, हर जगह पुलिस और सुरक्षा बलों का व्यापक निरीक्षण है। किसानों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

किसानों की घोषणा के बाद पंजाब से लेकर दिल्ली तक सड़कों पर तनाव है
Punjab-Haryana Border बंद है, 12 मार्च तक दिल्ली में धारा-144 लागू रहेगी। किसानों को सड़कों पर चलने से रोका जा सकता है, इसलिए बड़े-बड़े पत्थर लगाए गए हैं। सड़कों पर नुकीली कीलें लगाई गई हैं और बैरिकेडिंग से रास्ता बंद है। कोशिश है कि राजधानी का माहौल किसी भी तरह न बिगड़ जाए।

नोट- आम लोगों को भी घर से बाहर निकलने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए ये अपील की गई है कि अधिक से अधिक मेट्रो का उपयोग करें।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *