यूएई पहुंचे पीएम मोदी ! दोनों राष्ट्रपति एक दूसरे के गले मिले !

admin

अबू धाबी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी पहुंचे तो संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका भव्य स्वागत किया, दोनों नेता एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। इससे पहले, प्रधानमंत्री को उनके आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर मिला।

UAE की राजधानी अबू धाबी में भव्य हिंदू मंदिर बनकर तैयार:-

एक बड़ा हिंदू मंदिर यूएई की राजधानी अबू धाबी में बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे। BAPS मंदिर यूएई में अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर है। 27 एकड़ की जमीन पर यह बनाया गया है; साढ़े 13 एकड़ में मंदिर का हिस्सा है, और बाकी साढ़े 13 एकड़ में पार्किंग क्षेत्र है।

भारत में UAE के राजदूत अब्दुल नासिर अल शाही ने जहां मंदिर उद्घाटन को UAE के लिए खास मौका बताया है. वहीं, कई कट्टरपंथियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूएई और वहां की सरकार पर जमकर भड़ास निकाली है.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *