राष्ट्रिय राजधानी में ठंड बरकरार, उड़ानें, ट्रेनें प्रभावित

admin

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में ठंड बरकरार रही, शहर भर में लोग अलाव के आसपास जमे रहे।

IMD ने बताया कि शहर का तापमान 7 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता की समस्या के कारण कई उड़ानों में देरी हुई, जिसलिए, दिल्ली हवाई अड्डे ने एक एडवाइजरी जारी किया है जो बताता है कि जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं होंगी, वे प्रभावित हो सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होगा,

मौसम विभाग ने मध्य भारत में 10-12 फरवरी और पूर्वी भारत में 12-14 फरवरी तक हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। पिछले सप्ताह दिल्ली सहित उत्तर भारत में भारी ठंड और कोहरा छाया रहा, जिससे यात्राएं बाधित हो गईं और यात्रियों को असुविधा हुई।
इससे पहले, उड़ानों, ट्रेनों और अन्य परिवहन के साधनों में देरी हुई, क्योंकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर ठंड और घना कोहरा था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *