नोएडा अंतरष्ट्रीय एयरपोर्ट की मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को लेकर एयरपोर्ट साइट पर हुई बैठक

admin

एएयरपोर्ट की मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को लेकर शुक्रवार को एयरपोर्ट साइट पर बैठक हुई। प्रदेश के सिविल एविएशन के निदेशक कुमार हर्ष और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया की अगुवाई में हुई बैठक में सभी एजेंसियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।

दोनों हवाई अड्डे आरआरटीएस से जुड़ेंगे:
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (NCRTC) के अधिकारियों ने आईजीआई एयरपोर्ट को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाली योजना पर चर्चा की। आरआरटीएस दोनों एयरपोर्टों को जोड़ेगा। इस काम का डीपीआर बनाया जा रहा है। NHAI अधिकारियों ने एयरपोर्ट के लिए बनाया जा रहा इंटरचेंज बताया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस को जोड़ने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने कहा कि बसों से जेवर एयरपोर्ट और कई शहरों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए उपाय बनाए जा रहे हैं।

बैठक में बहुत से लोग शामिल हुए:
ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट में हुई इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने रनवे, ट्रर्मिनल और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। प्रेजेंटेशन में कंसेसियनार ने पूरा मास्टर प्लान और कनेक्टिविटी बताया। डायरेक्टर सिविल एविएशन कुमार हर्ष, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के नोडल ऑफिसर शैलेंद्र भाटिया, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरन जैन, सीडीओ निकोलस, सीईओ क्रिस्टोफ शैलमन, एनएचएआई के वीके जोशी, उत्तर मध्य रेलवे से अजय कुमार, एनसीआरटीसी से समीर शर्मा और यूपी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर भी मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *