नई दिल्ली- दिल्ली में रहने वाले जो लोग पानी के भारी भरकम बिल से परेशान थे उनके लिए खुशखबरी यह है कीचार पांच बिलों के आधार पर नया बिल जनरेट किया जाएगा, जिसको मद्दे नज़र रखते हुए वन-टाइम सेटलमेंट स्कीम के लागू होने के बाद जिन 10.68 लाख लोगों के बिलों पर विवाद है, उनमें से करीब 6.40 लाख लोगों का बिल जीरो हो सकता है। इस वन-टाइम सेटलमेंट स्कीम पर पिछले साल 11 जनवरी, 2023 को बोर्ड मीटिंग में चर्चा हुई थी।
दिल्ली जल बोर्ड की वन-टाइम सेटलमेंट स्कीम योजना क्या है?
गलत पानी के बिलों को चुकाने के लिए दिल्ली की आप सरकार जल्द ही ‘वन-टाइम सेटलमेंट’ योजना लाएगी, इस कदम से लगभग 40 प्रतिशत ग्राहकों को फायदा होने की उम्मीद है। जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। पुनर्निमित राशि के साथ एक नया पानी बिल तैयार किया जाएगा और उपभोक्ता को भेजा जाएगा।
1,400 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद
वन-टाइम सेटलमेंट योजना से डीजेबी को लगभग 1,400 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए, प्रत्येक उपभोक्ता को एक कार्यात्मक मीटर की आवश्यकता होगी. इस योजना को दिल्ली जल बोर्ड ((Delhi Jal Board)) ने अपनी बोर्ड बैठक में पारित कर दिया है.’