बॉलीवुड- कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ईडी को बताया कि कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया ने कई प्रसिद्ध लोगों को धोखा देने के आरोप में एक वैनेटी वैन (विशेष वाहन) नहीं दी, जिसका उन्होंने बनाने का आर्डर दिया था, और वैनिटी वैन ना मिलने के लिए उन पर ही दोष मढ़ने की कोशिश की।
कपिल शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि छाबड़िया ने वाहन की डिलीवरी नहीं की और उनसे अवैध रुप से पैसे लेने की कोशिश की। शर्मा के अधिकृत प्रतिनिधि मोहम्मद हामिद का बयान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले में छाबड़िया के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र में शामिल किया है।
मामले की सुनवाई कर रही एक विशेष पीएमएलए अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान लिया और छाबड़िया सहित छह अन्य आरोपियों को समन दिया। उन्हें 26 फरवरी को उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। शर्मा का धोखाधड़ी का मामला भी एक है, जिस पर ईडी का मामला आधारित है।
ईडी को बताते हुए अभिनेता के प्रतिनिधि ने कहा कि के9 प्रोडक्शंस के मालिक शर्मा ने दिसंबर 2016 में छाबड़िया से एक वैनिटी वैन खरीदने का अनुरोध किया था। मार्च 2017 में, के9 प्रोडक्शंस और दिलीप छाबड़िया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड (DCDCL) ने 4.5 करोड़ रुपये (करों को छोड़कर) में एक वैनिटी वैन की आपूर्ति करने का अनुबंध किया।
