ED की छापेमारी में मिला कुछ नहीं, मंत्री आतिशी एंव CM केजरीवाल ने किए खुलासे

admin

मंत्री आतिशी ने कहा कि 16 घंटे तक मुख्यमंत्री के निजी सचिव विभव कुमार के घर पर छापेमारी हुई। (ED) अधिकारी इस दौरान ड्राइंग रूम में ही बैठे रहे, और पूरी दुनिया तमाशा देखती रही। उन्होंने सचिव के दो जीमेल आईडी डाउनलोड किए और परिवार के तीन फोन उनसे लिए। उन्होंने कहा कि ED ने अभी भी पूछताछ और तलाशी करने का प्रदर्शन नहीं किया है। ED ने इस तरह अपना असली रूप सबके सामने रखा है।

x प्लेटफार्म पर किया पोस्ट

 

 

“ड्राइंग रूम में बैठे रहे ED के अधिकारी”- मंत्री आतिशी

मंत्री आतिशी ने कहा कि 16 घंटे तक मुख्यमंत्री के निजी सचिव विभव कुमार के घर पर छापेमारी हुई। ED अधिकारी ड्राइंग रूम में बैठे रहे और पूरी दुनिया में छापेमारी का शोर चलता रहा। Minister ने कहा कि ED ने सचिव के तीन फोन और दो जीमेल आईडी डाउनलोड किए हैं। उन्होंने कहा कि ED ने अभी भी पूछताछ और तलाशी करने का प्रदर्शन नहीं किया है। ED ने इस तरह अपना असली रूप सबके सामने रखा है।

“यह ED की गुंडागर्दी है”- CM अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ED की छापेमारी को गुंडागर्दी बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पोस्ट की जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पीए के घर में 16 घंटे तक ED के 23 अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान कोई कागजात, गहने या पैसा नहीं मिले।

बीते दिन आपको बता दें कि ED ने सीएम के निजी सचिव सहित आम आदमी पार्टी से जुड़े 10 और अन्य व्यक्तियों के स्थानों पर छापेमारी की थी, ED दिल्ली ने आबकारी नीति में कथित घोटाले की जांच शुरू की है। दिल्ली के आम आदमी पार्टी के नेता सतेंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया पर पहले भी कार्रवाई की गई थी और उन्हें जेल भेज दिया गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *