दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पहुंची केजरीवाल के आवास, जारी किया नोटिस

admin

दिल्ली- दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों में बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था की bjp उनके विधायकों को पार्टी छोड़ bjp में आने की रिश्वत देते हुए उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। इसी के चलते दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी केजरीवाल के आवास पहुंचे,लेकिन वह अपने आवास पर मौजूद नहीं थे।

बीती दिनों में केजरीवाल सरकार ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा, जानिए सारा मामला-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन X प्लेटफार्म पर BJP सरकार पर आरोप लगाया है था की भाजपा आम आदमी पार्टी सरकार को गिराने की साजिश रच रही है और पार्टी के कुछ विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए रिश्वत की पेशकश दी गई थी। इस मामले में बीजेपी सरकार ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी, शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच टीम नोटिस लेकर केजरीवाल के आवास पहुंचे। लेकिन वह अपने आवास पर मौजूद नहीं मिले।

दिल्ली क्राइम ब्रांच का CM केजरीवाल को नोटिस !
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम अरविंद केजरीवाल से जानना चाहती है की केजरीवाल ने क्या सोचकर किस आधार पर आरोप लगाया ? उन्होंने जो आरोप लगाया है उसके पक्ष में कौन-से सबूत मौजूद हैं. अगर कोई सबूत है तो उसे क्राइम ब्रांच को सौंपे जिसकी CRIME BRANCH जांच करेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *