अमेरिका जाना होगा आसान,आसानी से मिलेगा अमेरिका का वीज़ा एंव भारतियों को होगा फायदा

admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल जून में अमेरिका की राज्य विजिट पर गए थे, जब H-1B वीजा की रिन्यू प्रक्रिया को आसान बनाने का काम चल रहा था। इस कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान की गई थी। वीजा रिन्युअल का पायलट प्रोग्राम आज से तीन महीने तक चलेगा। इस दौरान 20 हजार वीजा रिन्यू होंगे।

सबसे अधिक फायदा भारतियों को होगा
आज से अमेरिका में काम कर रहे विदेशी नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। आज से अमेरिका में डोमेस्टिक H-1B वीजा रिन्युअल के लिए पायलट कार्यक्रम शुरू हो गया है। पिछले दिसंबर में इस कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। उस समय वीजा सर्विसेस के उप सहायक मंत्री जूली स्टफट ने कहा कि इससे सबसे अधिक फायदा भारतीयों को होगा क्योंकि भारतीयों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है।

केवल 20 हजार वीज़ें रिन्यू होंगे एंव हफ्ते में 4000 लोगों को ही वीज़ा प्राप्त होगा
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने 29 जनवरी से 1 अप्रैल तक वीजा रिन्युअल प्रोग्राम जारी किया है। इस दौरान केवल 20 हजार वीजा रिन्यू होंगे। 1 अप्रैल से पहले 20 हजार आवेदन प्राप्त होने पर इसे रोक दिया जाएगा। हर सप्ताह चार हजार लोगों का वीजा पुनः प्राप्त होगा। 29 जनवरी, 5 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी और 26 फरवरी को उम्मीदवारों को वीजा रिन्यू के लिए आवेदन देना होगा। अगर पहली बार आवेदन नहीं मिलता, तो अगले हफ्ते फिर आवेदन कर सकते हैं।

अमेरिका स्थित भारत के कॉन्सुलेट से 1 फरवरी से 30 सितंबर 2021 और कनाडा के कॉन्सुलेट से 1 जनवरी 2020 से 1 अप्रैल 2023 के बीच जिन लोगों को H-1B वीजा जारी किया गया था, उनका ही वीजा रिन्यू होगा. ऐसे विदेशी नागरिकों से नॉन-इमिग्रेंट वीजा इशुएंस फी भी नहीं ली जाएगी. इसके अलावा जिन लोगों ने पहले वीजा एप्लीकेशन के दौरान अगर अपने दसों फिंगरप्रिंट जमा करवाए होंगे, तो उन्हें इंटरव्यू से भी छूट मिलेगी.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *