दिल्ली के निज़ामुद्दीन दरगाह में सूफी गुरुओं से मिले फ्रांस राष्ट्रपति-इमैनुएल मैकरों

admin

दिल्ली- दिल्ली के निज़ामुद्दीन दरगाह में सूफी गुरुओं से मिले फ्रांस राष्ट्रपति-इमैनुएल मैकरों

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दिल्ली के दरगाह निजामुद्दीन औलिया पहुंचे। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ, दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मैक्रों मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बताया कि रात पौने दस बजे वह देश में सूफी संस्कृति के 700 वर्ष पुराने केंद्र में पहुंचे और आधे घंटे से अधिक समय तक वहां रहे। यह दरगाह अमीर खुसरो और उनके शिष्य निजामुद्दीन औलिया की कब्र है। वहां कव्वाली सुनी।

मैक्रों का भारत दौरा आज समाप्त हो गया

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह 2018 में अपनी राजकीय यात्रा के पांच साल बाद फिर से भारत में हैं, जो बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि वह G20 की सफलता के पांच महीने बाद भारत पहुंचे है। मैक्रों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में भाग लेकर वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह दिन बहुत अनोखा और महत्वपूर्ण है। हमारे सैनिक आपके साथ हैं और इस क्षण का हिस्सा हैं.।

राष्ट्रपति भवन में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहले अपने फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत करते हुए, द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं का एक-दूसरे के राष्ट्रीय दिवस परेड और समारोहों में सम्मानित अतिथि बनना एक ऐतिहासिक क्षण है। यह हमारी साझेदारी की शक्ति और हमारी दोस्ती की गहराई का प्रतीक है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *