नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने BJP सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा आम आदमी पार्टी सरकार को गिराने की साजिश रच रही है और पार्टी के कुछ विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए रिश्वत की पेशकश की गई थी।
25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़वाएंगे :-
BJP ने कहा “आप भी आइए, हम आपको 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़वाएंगे ” ।” केजरीवाल ने कहा, “हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है, लेकिन हमारी जानकारी के अनुसार, उन्होंने अब तक केवल 7 विधायकों से संपर्क किया है और सभी ने पार्टी छोड़ने पर इनकार कर दिया है।” दिल्ली सीएम ने कहा कि इसका मतलब यह है कि “मुझे किसी श.रा.ब– घो.टा.ले की जांच के लिए गि.र.फ्ता+र नहीं किया जा रहा है, बल्कि BJP दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार को गिराने में लगी हैं।
“पोस्ट कर कहा- चुनाव के 2 महीने पहले ही क्यों नोटिस भेजा”
पोस्ट में कहा गया , ” दिल्ली के लोग ‘ आप ‘ से बेहद प्यार करते हैं। इसलिए चुनाव में ‘आप’ को हराना उनके बस की बात नहीं है । इसलिए वे नकली शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तारियां करके सरकार गिराना चाहते हैं। ”केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय के चौथे समन का जवाब दिया और पूछा कि चुनाव से ठीक दो महीने पहले उन्हें नोटिस क्यों भेजा गया था।
