पंजाबी संगीत उद्योग की तरफ से बुरी खबर मिली है। समाचारों के अनुसार, प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता सिप्पी गिल की एक कार का एक्सीडेंट हुआ। जब ये हादसा हुआ, सिंगर कनाडा में था। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में उनकी कार ‘रूबिकॉन’ पलट गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिप्पी ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है।
सिप्पी ने कहा :-
हम सभी दोस्तों के साथ ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा गए थे, जहां हम नेचर का आनंद ले रहे थे। मेरे दोस्तों ने उसी समय मेरे साथ कमरे में रुकने का निर्णय लिया। बीच-बीच में मैं अकेले ही ऑफ-रोडिंग करने निकल जाता था, जब निकला तो उसी बीच मेरी रूबिकॉन कार पलट गई। मैं कुछ छोटे-छोटे घावों से घायल हूँ। पर गाड़ी पूरी तरीके से खराब हो गई है।
गाड़ी निकालने में एक अंग्रेज ने मेरी मदद की जब मैं वहां से गुजर रहा था। अंग्रेज ने कहा कि इस सड़क पर ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सिप्पी को कम चोटें लगी हैं, जो अच्छी बात है। यह बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।