अगर सुबह के समय चाय के साथ आप खाते हो परांठा, तो हो जाइए सावधान !

admin

सुबह के समय किसको नहीं होगा पसंद चाय के साथ परांठा खाना। फिर चाहे वह आलू ,प्याज ,पनीर किसी का भी हो। इन पराठों का टेस्ट तो काफी अच्छा लगता है परंतु अगर साथ में चाय हो तो बात ही कुछ अलग होती है। सुबह के समय हम जल्दी में चाय परांठा खाते है क्योंकि यह जल्दी और असानी से बन जाता हैं। क्या आपको पता है ? चाय के साथ परांठा खाना हमारे शरीर के लिए कितना हानिकारक साबित हो सकता है

बताते है आपको इसके पीछे की बजह।

सब सोचते है चाय के साथ परांठा लाइट ब्रेकफास्ट है और इसे अपनी डाइट में रोज़ शामिल कर लेते हैं। लेकिन यह तेल में तले हुए परांठे एंव चाय का सेवन हैवी खाने में आता है और यह हमारे पेट में एसिडिटी बना देता है। ऐसे में यह हमारे शरीर के लिए दिक्कत साबित कर सकता है और हमें काफी परेशानियों से गुज़ारना पड़ सकता है।

लेकिन आप इसे हैल्दी बना सकते है जानिए कैसे :
इसे हेल्दी बनाने के लिए इसमें हरी सब्जियों का सेवन करे पालक , मेथी को बारीक काटकर आटे में मिलाले इसमें विटामिन, मिनरल होते है जो हमारे लिए फायदेमंद हैं। परांठे के साथ चाय की जगह दही का प्रयोग करे अगर आपको साथ में चाय पिने की आदत है तो परांठा खाने से करीब 1 घंटे के वाद चाय पीएं। शाम के समय चाय को कभी भी खाली पेट ना पीएं उसके साथ लाइट स्नैक्स का प्रयोग करें ।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *