अगर आप भी राम मंदिर दर्शन करना चाहते हैं, ऑनलाइन करें टिकट बुक

admin

पांच सदियों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार “रामलला” की प्राण प्रतिष्ठा एक नव्य, भव्य और दिव्य मंदिर में विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। अब 23 जनवरी यानी आज से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुल जाएगा। ऐसे में अगर आप भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे है तो दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिग के लिए नीचे लिखी प्रक्रिया फॉलो कर सकते है, जो इस प्रकार हैः-

 

मंदिर में प्रवेश के लिए Online Entry कैसे करें

मंदिर में रामलला की आरती या दर्शन करने के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट https://online.srjbtkshetra.org पर जाएं

Login करने के लिए अपना Mobile Number डालें

आपके मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा।

वेबसाइट पर OTP डालने के बाद ‘MY Profile’ पर Cick करें

भगवान राम के दर्शन करने के लिए स्लॉट चुनें

पहचान और दर्शन संबंधी मांगी गई कुछ और Detail भरें

इसके बाद मोबाइल पर बुकिंग कन्फर्म होने का मैसेज आएगा

मंदिर में प्रवेश से पहले आपको ये Entry Pass गेट पर बने काउंटर से अपना मोबाइल नंबर और पहचान संबंधी डॉक्यूमेंट दिखाकर मिल जाएगा।
श्री राम लला के दर्शन का समय

श्रद्धालु सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *