ऑनलाइन गेमिंग करते समय रहें सावधान, गृह मंत्रालय के साइबर विंग ने दी चेतावनी

admin

दिल्ली- (जसकिरन) गृह मंत्रालय (MHA) की साइबर विंग ने गेमिंग ऐप्स के माध्यम से हाल ही में हुई धोखाधड़ी को देखते हुए, एक चेतावनी जारी की है जिसमें लोगों को ऑनलाइन गेमिंग करते समय सावधान रहने की सलाह दी गई है।

“स्मार्ट खेलें, सुरक्षित खेलें—गृह मंत्रालय की साइबर विंग के तहत काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14C) ने एक चेतावनी संदेश जारी किया। Online गेमिंग करते समय सुरक्षित रहें!” 14C विंग ने संदेश में कहा कि “ऑनलाइन ऐप्स केवल Google Play Store, Apple Store और आधिकारिक वेबसाइटों जैसे प्रामाणिक स्रोतों से डाउनलोड करें।”14 सी ने यह भी कहा कि “वेबसाइट की वैधता सुनिश्चित करने के लिए गेम ऐप प्रकाशकों की जानकारी हमेशा जांचें।”

साइबर सुरक्षा विंग ने चेतावनी दी कि “कभी भी गेम इन-ऐप खरीदारी और आकर्षक सब्सक्रिप्शन ऑफर के जाल में न फंसें।”इसने कहा कि घोटालेबाज खिलाड़ियों को हेरफेर करने के लिए सोशल मीडिया रणनीति का उपयोग कर सकते हैं, इसलिए चैट या मंचों पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सावधान रहना चाहिए।इसमें कहा गया है कि “ऐप डाउनलोड करते समय केवल प्रासंगिक और आवश्यक अनुमतियां ही दें। ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लेकर “I4C साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करने का सुझाव देता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *