सुभाष चंद्र बोस जयंती को आधिकारिक तौर पर पराक्रम दिवस के रूप में जाना जाता है, हर साल 23 जनवरी को लोग भारत के सबसे महान मुक्ति सेनानियों में से एक के रूप में नेताजी के साहस की याद में सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाते हैं, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय ने हर्षोल्लासपूर्वक नेता जी सुभाष चन्द्रबोस की जयंति मनाई। सपा प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने इस अवसर पर सपा कार्यालय में नेता जी के चित्र पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आजादी के एकमात्र महान योद्धा नेता जी सुभाषचन्द्र बोस थे, जिन्होंने आजाद हिन्द फौज की स्थापना करके अंग्रेजों को लोहा लेने के लिए धूरी राष्ट्रों को साथ लेकर उनके दांत खट्टे कर दिए थे।
कोई उनके साहस और पराक्रम के सामने टिक नहीं सका था. आजादी की सच्ची लड़ाई में सबसे प्रसिद्ध नेता जी सुभाष चन्द्र बोस थे, जिन्होंने देश की जनता से आह्वान किया था की तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। जैसे नेता ने अंग्रेजों के खिलाफ नारे लगाकर देश की जनता को एकजुट किया था, आज भारत में ऐसा देश प्रेम नहीं देखा जाता। सांप्रदायिक शक्तियों के उदय से देश का रुख ही बदल गया है। हम नेता जी की जयंति पर उनके बताये रास्ते पर चलें, तभी उन्हें देशवासियों की सच्ची श्रद्धांजलि मिल सकेगी।