शहरों की हवा इतनी खराब हो गई है कि लोगों के लिए सांस लेना बहुत मुश्किल हो गया है। लेकिन भारत के कुछ शहर ऐसे हैं जहां हवा इतनी गर्म है ये स्थान भी खूबसूरत हैं। इन शहरों में प्रदूषण को कम करने और हवा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए काफी प्रभावी ढंग से काम किया है। यहां के वातावरण और स्थानों को साफ रखने में अधिकारियों और आम लोगों ने मिलकर बहुत कुछ किया है।
आपको बता दें जिधर दिल्ली में प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा वहां दूसरी तरफ आप इन शहरों में कुछ दिन बिताकर आनंद एंव कुछ दिन खुलकर सांस ले सकते हैं ।
कोहिमा, नागालैंड: AQI 19 के साथ, नागालैंड की राजधानी कोहिमा भारत में सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। कोहिमा शहर अपनी नागा संस्कृति के लिए जाना जाता है, जो सुंदर पहाड़ियों और सुंदर दृश्यों से घिरा है। यहां पर आप रंगीन बाजार, पारंपरिक त्योहार और घरेलू शिल्पकला देखेंगे। यहां पर्यटकों को खूबसूरत पहाड़ों की सुंदरता देखने का मौका मिलता है।

कुलगाम शहर, कश्मीर घाटी में, AQI 22 के साथ कुलगाम को घाटी के चावल के कटोरे के रूप में जाना जाता है और यह विभिन्न प्रकार के फलों, विशेषकर सेब के लिए जाना जाता है। यह शहर वेशॉ नदी के तट पर है जिसके विस्तार में पीर पंचाल पर्वत की तलहटी है। अहराबल में घास के मैदान और झरने देखने के लिए आप यहाँ घूम सकते है। कुलगाम शहरी जीवन की व्यस्तता से दूर है।

मनाली हिमाचल प्रदेश- अगर आपको बर्फ़बारी एंव ठंडे मौसम से कोई दिक्कत नहीं है तो यह शहर घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन है, इसी के साथ इसका AQI लेवल 27 है एंव यहां सर्दियों में बर्फ़बारी का मज़ा लेने के लिए काफी टूरिस्ट आते हैं ।