500 वर्ष बाद राम अपनी नगरी लौट आए,झोंपड़ी से निकल कर विराजेंगे अपने महल।

admin

AYODHYA RAM MANDIR- अयोध्या में बन गए भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग तरह-तरह से अपनी आस्था और खुशी प्रकट कर रहे हैं।आज 500 वर्षों को इंतजार खत्म हो जाएगा, अयोध्या में रामलला के आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, बस चंद घंटों के बाद रामलला विराजमान हो जाएंगे. अयोध्या में अब से थोड़ी देर में ही श्री राम मंदिर का उद्घाटन शुरू हो जाएगा.

जय श्री राम के जयकारों नगरी गूंज उठी-
जय श्री राम के जयकारों से कर्ण नगरी करनाल गूंज उठी, चारों तरफ भगवान श्री राम के जयकारों की गूंज थी, हर कोई प्रभु की लीला में लीन है। देश भर में उत्साह देखने को मिल रहा है,

PM मोदी का अयोध्या कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे अयोध्या की धरती पर लैंड करेंगे. PM मोदी ही इस आयोजन के मुख्य यजमान भी हैं. इस भव्य आयोजन के लिए देश के विभिन लोगों को न्योता भेजा गया है, जिनका आना शुरू हो चुका है, इसमें फिल्मी हस्तियों से लेकर क्रिकेटर्स, साइंटिस्ट, जज शामिल हैं.

जाने आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूरी समय सारणी
PM मोदी आज 10 बजकर 55 मिनट पर राम नगरी लैंड होंगे,12.20 पर करेंगे मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत,दोपहर 1.15 बजे PM मोदी एंव योगी आदित्यनाथ भगवत जनता को सम्भोदित करेंगे अतः 3 बजकर 5 मिनट पर अयोध्या एयरपोर्ट से रवाना होंगे।

8 हजार मेहमानों को न्योता दिया गया।
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए देश के विभिन इलाकों से अपने अपने क्षेत्रों में बेहतरीन 8 हजार मेहमानों को न्योता भेजा गया है. इसमें खेल,विज्ञान, कला, उद्योग जगत समेत कई अलग अलग क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां शामिल हैं.

खेल जगत से भी मेहमानों को दिया न्योता
सचिन तेंदुलकर, रविन्द्र जडेजा, पी टी ऊषा, विराट कोहली भी शमिल

कला क्षेत्र से कई अभिनेता अभिनेत्री भी शामिल
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, आशा भोसले, उषा मंगेशकर, अरुण गोविल, प्रसून जोशी, शंकर महादेवन, सुभाष घई, अनुराधा पौडवाल, सैन्य सेवा से मनोज मुकुंद नरवणे,एस पद्मनाभन, राम मंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत भाई सोमपुरा हैं. न्याय जगत से डी वाई चंद्रचूड़ शरद अरविंद बोबड़े, यू आर ललित, महेश जेठमलानी, तुषार मेहता, अरुण पुरी, रामलला के वकील रहे रविशंकर प्रसाद शामिल हैं.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *