दिल्ली- दिल्ली के मौसम के तापमान में लोगों को राहत नहीं मिल रही, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में बर्फ़बारी होने से रिज इलाके ठंडे। पहाड़ों से आने वाली शीतलहर के कारण दिन का तापमान सर्द है। जिसकी वजह से धुंध छाई, धूप निकलने की कोई भी संभावना नहीं है।
फ्लाइटें एंव ट्रेनें लेट !
घने कोहरे के साथ मौसम का पारा फिर से बढ़ेगा एंव आइजीआइ हवाई अड्डा से फ्लाइटें लेट चली एंव कई रद्द भी हुई जिसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एंव फ्लाइटें रद्द होने पर कई यात्री परेशान हुए । कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेट लतीफी बढ़ती हुई नज़र आ रही है 10/10 घंटे ट्रेनें लेट होने की वजह से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर रात निकालनी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार कैसा रहेगा मौसम !
मौसम विभाग के अनुसार ब्रहस्पति वार से पारा न्यूनतम तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है । वहीं आसमान साफ़ रहेगा एंव हल्के से कोहरे छाए रहने की आशंका है। विभाग ने दिल्ली, एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इसी दौरान बता दें की धूप ना खिलने की संभावना है।
बुधवार को तापमान
अधिकतम-18.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-5.7 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दो दिन का तापमान जाने की संभावना
बृहस्पतिवार को तापमान
अधिकतम-18 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-5 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार को तापमान
अधिकतम-19 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-6 डिग्री सेल्सियस