22 जनवरी को की जाएगी दिल्ली के सेंसिटिव इलाकों में ड्रोन से कड़ी सुरक्षा !

admin

अयोध्या में राम जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में एंव गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा इंतज़ाम में जुटी हुई है, दूसरी तरफ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान दिल्ली के विभिन सेंसिटिव इलाकों में कड़ी नज़र एंव कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए है। दिल्ली के विभिन सेंसिटिव इलाकों में शरारती तत्व बहुत बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में है। आम तौर पर अयोध्या जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाया हुआ है। इसमें 22 जनवरी और इससे आगे की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम, सिक्योरिटी टीम सुरक्षा में जुटी हुई है ।

लाउंज हाउस, होटल एंव गेस्ट हाउस में भी चल रही सुरक्षा
दिल्ली के विभिन इलाकों के लाउंज हाउस , होटल एंव गेस्ट हाउस में कड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस ऑफिसर साधे कपड़े पहन कर सुरक्षा में जुटे हुए है, इसी के साथ बता दें की एक महीने से लगातार लाउंज हाउस, होटल एंव गेस्ट हाउस में ठहरने वाले लोगों की पूरी जानकारी एंव हाई लेवल चेकिंग जारी है। दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में कई होटल के कैमरे ख़राब,बंद होने पर होटल वालों के ऊपर मामले दर्ज किए गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *