छह शहीदों के परिवार को केजरीवाल सरकार देगी 1-1 करोड़ रूपए की सम्मान राशि !

admin

दिल्ली- ड्यूटी के दौरान दिल्ली के छह शहीद जवानों के परिवारों को केजरीवाल सरकार एक-एक करोड़ रूपए की सम्मान राशि देगी। केजरीवाल सरकार दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई ओम प्रकाश और एएसआई राघेश्याम, भारतीय सेना में तैनात मेजर रघुनाथ और कैप्टन जयंत जोशी, दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मी पुनीत गुप्ता और फायर ऑपरेटर प्रवीर कुमार के परिवार को सम्मान देगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में राजस्व विभाग से आए प्रस्ताव को मान्यता दी है।

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। दिल्ली सरकार की यह योजना देश की सेवा कर रहे उन सभी वर्दीधारी सैनिकों को यह आत्म विश्वास देती है कि सरकार और समाज उनके परिवार के साथ है।

दिल्ली सरकार दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात,दिल्ली निवासी एंव उन सभी वर्दीधारियों के परिवार को 1-1करोड़ की सम्मान राशि देती है जो अपनी बहादुरी से देश के लिए शहीद हुए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *