बदल रहा है दिल्ली का मौसम, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कड़ाके की सर्दी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल बर्फीली हवाओं ने राजधानी में ठंड काफी बढ़ा दी है।

सूत्रों के मुताबिक यह सिलसिला अब कुछ दिन जारी रहेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सर्दी ज्यादा बढ़ गई है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को कोहरे के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिली।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन और लोगों को अपना ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि सुबह-शाम कोहरे की चादर बिछी होती है। न्यूनतम तापमान 6.3, आया नगर में 6.4, मुंगेशपुर में 7.7, जाफरपुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नरेला में 26.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *