यात्री ने सोने की त+स्करी के लिए अपनाया ये अजीब पैंतरा, दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग भी हुआ हैरान

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली एयरपोर्ट आए दिन सुर्खियों में रहता है। हाल ही में एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक यात्री से 83 लाख रुपए का सोना बरामद किया। सूत्रों के मुताबिक यात्री बड़ी चालाकी से बैंकॉक से इलेक्ट्रिक हीटर में छिपाकर सोना ला रहा था, ताकि किसी को इसकी भनक न पड़े।

बता दें कि जैसे ही वह एयरपोर्ट पहुंचा तो अधिकारियों ने उससे 1500 ग्राम वाले 83 लाख रुपए का सोना पकड़ा। यात्री को कस्टम एक्ट 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पूछताछ जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *